झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी: खूंटी में 5 नक्सली गिरफ्तार, हथियार व आपत्तिजनक सामान बरामद

punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2019 - 04:39 PM (IST)

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार नक्सलियों में सुखदेव मुंडा, समीर नाग, करम सिंह मुंडा, नारदे मुंडा उर्फ बुधराम, कंदरा मुंडा उर्फ गांजा शामिल हैं।

वहीं पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देशी कट्टा, 5 गोली, 35 पैकेट कंडोम, 15 मोबाइल चार्जर, एक अपाची मोटरसाइकिल और भाकपा माओवादी का एक बैनर भी बरामद किया गया है। वहीं पांच नक्सलियों की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है।

Edited By

Jagdev Singh