झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, खूंटी से 3 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 04:00 PM (IST)

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले की पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। जहां प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा उर्फ सोमा मुंडा शामिल हैं।

खूटी एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। आशुतोष शेखर ने बताया कि पकड़े गए नक्सलियों के पास से एके-47 का एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल, 14 गोलियां और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारण दाहा थाना अंतर्गत तिलमा में कई नक्सली कांडों के वांछित धर्मवीर महतो देखा गया है।

सूचना के बाद एएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज है। पूछताछ में धर्मवीर ने पूर्व में सोमा पाहन की हत्या करने, रंगदारी और नक्सली कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static