झारखंड विस चुनावः BJP ने 72 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, 12 MLA पर नहीं जताया भरोसा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 03:58 PM (IST)

रांचीः झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव 5 चरणों में करवाए जाएंगे। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर को होंगे जो कि 13 सीटों पर करवाए जाएंगे। भाजपा अभी तक अपने 72 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। वहीं साथ ही भाजपा अब तक 12 विधायकों के टिकट भी काट चुकी है।

भाजपा ने जिन विधायकों के टिकट काटे उनके नाम हैः
मंत्री सरयू राय - जमशेदपुर पश्चिम
गंगोत्री कुजूर - मांडर
ताला मरांडी - बोरियो
गणेश गंझू - सिमरिया
जय प्रकाश सिंह भोक्ता -चतरा
फूल चंद मंडल - सिंदरी
लक्ष्मण टूडू - घाटशिला
शिवशंकर उरांव - गुमला
विमला प्रधान - सिमडेगा
हरिकृष्ण सिंह - मनिका
राधाकृष्ण किशोर - छतरपुर

बीजेपी ने झरिया सीट से विधायक संजीव सिंह की जगह उनकी पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया है। गौरतलब है कि बीजेपी जदयू और लोजपा के बिना अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं उनकी इस बार आजसू के साथ भी गठबंधन पर बात नहीं बनी।

 

Ajay kumar