हेमंत सरकार के गठन के बाद झारखंड में बिगड़ी कानून व्यवस्थाः भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Jan 18, 2020 - 11:55 AM (IST)

रांचीः झारखंड में भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार के गठन के बाद पूरे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है। इसके साथ ही असामाजिक तत्व बेखौफ घूम रहे हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने खूंटी के अरगाडी गांव के दौरे के बाद यहां यह बयान दिया। प्रकाश खूंटी में 6 अवयस्क छात्राओं के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना के सिलसिले में भाजपा के जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देश पर पार्टी के जांच दल ने खूंटी के अरगाडी गांव का दौरा किया तथा प्रभावित छात्राओं के परिजनों से मुलाकात की। प्रकाश ने इस घटना की निंदा की। परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल से न्याय दिलाने की गुहार की। प्रकाश ने कहा कि यह जांच दल अपने दौरे के बाद विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था की ऐसी स्थिति है कि महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static