अकर्मण्यता छुपाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं बंद कर रही हेमंत सरकार: भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 11:21 AM (IST)

 

डालटनगंजः झारखंड में भाजपा ने राज्य में पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार में शुरू की गई कृषि आशीर्वाद सहित अन्य योजनाओं पर रोक लगाए जाने के हेमंत सरकार के फैसले पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपनी अकर्मण्यता छुपाने के लिए ऐसा कर रही है।

भाजपा के प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार अपनी अकर्मण्यता और विफलताओं को छुपाने के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादे और घोषणाओं को जमीन पर उतारने की क्षमता झारखंड की मौजूदा सरकार में नहीं है।

वहीं मनोज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ‘खजाना खाली है' का बहाना ढूंढ राज्य की जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को फिर से राज्य में बढ़ावा देने में सरकार लग गई है। इसीलिए, पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार द्वारा की गई निविदाएं रद्द कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static