BJP ने की बड़ी कार्रवाई, सरयू राय सहित कई नेताओं की सदस्यता की रद्द

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 10:42 AM (IST)

रांचीः झारखंड में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री सरयू राय सहित कई नेताओं की प्राथमिक सदस्यता अगले 6 साल के लिए रद्द कर दी है।

भाजपा के महासचिव दीपक प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश के अनुसार भाजपा ने सरयू राय सहित उन सभी नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया है, जो इस बार के झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं महासचिव ने बताया कि भाजपा उम्मीदवारों के विरोध में चुनाव लड़ने वाले जिन नेताओं की प्राथमिक सदस्यता रद्द की गई है, उनमें सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह, दुष्यंत पटेल, अमित यादव और भाजपा के निर्णयों के खिलाफ पार्टी के संविधान विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में निष्कासित किए जाने वाले नेताओं में जमशेदपुर महानगर से अमरप्रीत सिंह काले, सुबोध श्रीवास्तव, असीम पाठक, रजनीकांत सिन्हा, सतीश सिंह, रामकृष्ण दुबे, डी. डी. त्रिपाठी, रामनारायण शर्मा, रतन महतो, हरेराम सिंह, मुकुल मिश्र, हजारीबाग और रामगढ़ से सर्वेश सिंह, संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक, त्रिभुवन प्रसाद शामिल हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static