लोकसभा चुनाव: खूंटी से BJP प्रत्याशी पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने दाखिल किया नामांकन
punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 04:51 PM (IST)
खूंटी: झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने नामांकन दाखिल किया। अर्जुन मुंडा के नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ आजसू प्रमुख सुदेश महतो, विमला प्रधान, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कडिया मुंडा और झारखंड के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा मौजूद थे।
वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास और झारखंड में लोकसभा चुनाव के प्रभारी मंगल पांडेय ने खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन के दौरान रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने खूंटी वासियों से अपील की बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को भारी मतों से विजयी बनाएं।
खूंटी से भाजपा प्रत्याशी और झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @MundaArjun जी के नामांकन के दौरान रोड शो में हिस्सा लिया। खूंटी वासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।आप सभी से अपील है कि भारी मतों से अर्जुन मुंडा जी को विजयी बनाएं #PhirEkBaarModiSarkar बनाएं। #BharatModiKeSaath pic.twitter.com/Kaqu0sARAG
— Chowkidar Raghubar Das (@dasraghubar) April 16, 2019
इससे पूर्व बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा व कांग्रेस के कालीचरण मुंडा अंगरावाड़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद आशीर्वाद लेकर नामांकन के लिए निकले। वहीं प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया के कारण खूंटी में चुनावी चहलकदमी काफी तेज हो गई है। पूरे प्रदेश से बीजेपी एवं कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता आए हुए हैं। 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में भरकर बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कहीं सरहुल नृत्य तो कहीं छऊ नृत्य चल रहा है।
झारखण्ड, खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा जी के नामांकन जुलूस में झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @dasraghubar जी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया | pic.twitter.com/91ds6th0rd
— Chowkidar Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) April 16, 2019