पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लिए BJP प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 07:19 PM (IST)

रांची : देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हो चुकी है। अब विपक्ष के साथ-साथ प्रदेश भाजपा ने भी राज्य सरकार पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए वैट घटाने का दबाव बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अगर अन्य भाजपा शासित राज्य पेट्रोल-डीजल पर वैट कम कर रहे हैं तो ऐसी ही कटौती यहां भी होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने इसके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का विचार कर रही है। इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होगी।

15 सितम्बर को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक  
प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने साथ ही जानकारी दी कि भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 15 सितंबर को रांची में होगी। ये बैठक हरमू के कॉर्निवाल हॉल में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के एजेंडों और कार्यशैली पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

prachi