विस चुनाव के दौरान BJP की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित 11 नेताओं को किया निष्कासित

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 12:35 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 नेता 6 साल के लिए निष्कासित कर दिए हैं। इन नेताओं में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी और प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जिन 11 नेताओं पर कार्रवाई हुई है उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर, तरुण गुप्ता, सीताराम पाठक, माधव चंद्र महतो, नित्यानंद गुप्ता, गेम्ब्रिएम हेम्ब्रम, लिली हांसदा, श्याम मरांडी, शिवधन मुर्मू, संजयनन्द झा शामिल हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले भाजपा ने सरयू राय सहित 20 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। हालांकि निष्कासित किए गए कुछ नेताओं का कहना है कि वे पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं, ऐसे में इस तरह की कार्रवाई का कोई मतलब नहीं है।

Ajay kumar