चौथे चरण की 15 में से 12 सीटों पर है BJP का कब्जा, पार्टी के दबदबे को चुनौती दे पाएगा महागठबंधन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 05:04 PM (IST)

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान होगा। इन 15 सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं 15 सीटों में से झामुमो के पास केवल 1 सीट है।

चौथे चरण का चुनाव 16 दिसंबर को होगा। देवघर, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले में आने वाली 15 विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। वहीं 16 दिसंबर को देवघर जिले की मधुपुर और देवघर विधानसभा सीट पर मतदान होगा। गिरिडीह जिले की बगोदर, जमुआ, गाण्डेय, गिरिडीह और डुमरी सीट पर वोटिंग होगी। बोकारो जिले की बोकारो और चंदनकियारी सीट पर मतदान होगा। धनबाद जिले की सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा सीट पर वोट डाले जाएंगे।

2014 विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर इन प्रत्याशियों ने दर्ज की थी जीत
-मधुपुर सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी के राज पालिवार ने जीत हासिल की थी।
-देवघर से 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नारायण दास ने विरोधियों को मात दी थी।
-बगोदर से बीजेपी के नागेंद्र महतो ने 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
-जमुआ सीट से बीजेपी के केदार हजरा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
-गाण्डेय सीट पर भी बीजेपी के ही जय प्रकाश वर्मा को जनता ने सेवा का मौका दिया था।
-गिरिडीह सीट पर बीजेपी के निर्भय कुमार शाहबादी को जनता ने अपना विधायक चुना था।
- बोकारो सीट से बीजेपी के बिरंची नारायण 2014 में विधायक चुने गए थे।
-सिंदरी सीट पर भी बीजेपी के फुलचंद मंडल ने 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
-धनबाद सीट पर 2014 के चुनाव में बीजेपी के राज सिन्हा विधायक चुने गए थे। 
-झरिया सीट पर 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के संजय सिंह विधायक चुने गए थे।
-बाघमारा सीट पर 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के ढुलू महतो ने जीत हासिल की थी।
-चंदनकियारी सीट से 2014 के चुनाव में जेवीएम कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत दर्ज की थी। 
-टुंडी सीट से 2014 के चुनाव में आजसू कैंडिडेट राजकिशोर मेहता ने जीत हासिल की थी।
-जेएमएम कैंडिडेट जगन्नाथ महतो ने डुमरी सीट पर 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी।
-निरसा सीट पर एमसीओ कैंडिडेट अरूप चटर्जी ने 2014 के चुनाव में जीत हासिल की थी।

बता दें कि झाविमो कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी ने जीत दर्ज करने के बाद भाजपा का दामन लिया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static