चुनावी सभा में बोले भाजपा नेता शिवराज- मोदी राम, शाह हनुमान और रघुवर नल-नील

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 02:13 PM (IST)

हजारीबाग/रामगढ़ः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम, केंद्रीय गृह मंत्री को उनका हनुमान एवं झारखंड के मुख्यमंत्री को नल-नील करार दिया और कहा कि ये तीनों मिलकर राज्य के विकास के लिए संकल्पित हैं।

चौहान ने यहां झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा में अपने संबोधन में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) महागठबंधन पर राज्य का विकास नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी राम हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हनुमान और मुख्यमंत्री श्री दास नल-नील हैं, जो झारखंड के विकास के लिए संकल्पित हैं।
PunjabKesari
भाजपा नेता ने कांग्रेस को धोखेबाज और भरोसे के लायक नहीं बताया है। इस के साथ उन्होंने आजसू पर शायराना अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि आजसू बे पैंदे का लोटा है। आज उनकी हालत न खुदा ही मिला न विसाले जैसी हो गई है।
PunjabKesari
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न झारखंड में गरीब-आदिवासियों को बराबरी का हक दिलाने के लिए भाजपा सरकार ने गरीब आदिवासी परिवारों को सस्ता अनाज और रहने के लिए ज़मीन का मालिक बनाकर मकान बनाने की व्यवस्था की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static