राहुल के रेप इन इंडिया वाले बयान पर भड़कीं BJP महिला मोर्चा, चुनाव आयोग में की शिकायत

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 01:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोड्डा की सभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया। इसके चलते वह अब भाजपा महिला मोर्चा के निशाने पर भी आ गए हैं। महिला मोर्चा ने इसकी शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग और महिला आयोग में की है।

जानकारी के अनुसार, राहुल के इस ब्यान के कारण उन्हें विपक्ष ने आड़े हाथों लिया है। साथ ही उनके इस बयान की कड़ी निंदा भी की जा रही है। वहीं अब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस बात को मुद्दा बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग और महिला आयोग में शिकायत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल की इस टिप्पणी ने महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। साथ ही राहुल गांधी के झारखंड में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई जाए।

बता दें कि राहुल ने बयान दिया था कि आज भारत मेक इन इंडिया के बजाय रेप इन इंडिया बन गया है। इस तरह के विवादित बयान देकर उन्होंने न केवल भारत में रहने वाली महिलाओं को अपमानित किया है, बल्कि पूरे भारत को विश्व स्तर पर निन्दित किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static