BJP से निष्कासित विधायक सरयू राय ने बनाई अपनी अलग पार्टी, दिया ये नाम

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 07:08 PM (IST)

रांचीः भाजपा से निष्कासित विधायक सरयू राय ने भारतीय जन माेर्चा (भाजमो) नाम से अलग पार्टी का गठन कर लिया है। इसके साथ ही सरयू राय ने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधिकारियों को भी अपनी पार्टी में अहम पद दिया है। 

सरयू राय ने अन्य पदाधिकारियों को दिए ये अहम पद 
जानकारी के अनुसार, सरयू राय ने भाजपा से निष्कासित अन्य पदाधिकारियों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। नारायण शर्मा को भाजमो महानगर कमेटी का, अजय सिन्हा काे जमशेदपुर पूर्वी और मुकुल मिश्रा काे जमशेदपुर पश्चिम का संयाेजक बनाया है। जमशेदपुर पश्चिम से आजसू प्रत्याशी रहे ब्रजेश सिंह मुन्ना काे इसी विधानसभा क्षेत्र का सह संयाेजक मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मंच-मोर्चाें का जैसा स्वरूप है, वैसा ही भाजमो में होगा। इसके साथ ही संभावनाएं देखकर राज्य स्तर पर संगठन विस्तार किया जाएगा।

वहीं सरयू राय ने कहा कि संगठन का विस्तार महानगर संयाेजक, दाेनाें विधानसभा क्षेत्र के संयाेजक और सह संयाेजक मिलकर करेंगे। इसके साथ ही 25 जनवरी काे पार्टी का पहला सम्मेलन सह वनभाेज थीम पार्क में हाेगा। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनावों में सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास को शिकस्त दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static