देश और संविधान की रक्षा के लिए BJP को भगाना जरूरी: तेजस्वी यादव

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2019 - 04:35 PM (IST)

चतरा: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चतरा के हंटरगंज में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और संविधान की रक्षा के लिए बीजेपी को भगाना जरूरी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आरक्षण बचाने के लिए और देश में भाईचारा कायम रखने के लिए बीजेपी को हराना जरूरी है।

तेजस्वी चतरा में पार्टी प्रत्याशी सुभाष यादव के पक्ष में सभा करने आए थे। इस दौरान उन्होंने सुभाष यादव को जिताने की अपील करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि चौकीदार ने गलती की है, जनता थानेदार हैं और जनता सजा देगी।

सभा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आजसू पार्टी के सचिव अशोक गहलोत ने राजद का दामन थाम लिया। चतरा के बाद तेजस्वी की पलामू और गढ़वा में भी सभा है। राजद झारखंड में दो सीटों, पलामू और चतरा पर चुनाव लड़ रहा है।

prachi