BJP अध्यक्ष दीपक प्रकाश की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक आने का कारण RIMS में हुए भर्ती

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2020 - 02:15 PM (IST)

रांचीः झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष दीपक प्रकाश को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिसके कारण उनकों रांची के रिम्स में भर्ती किा गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल दीपक प्रकाश की हालत में काफी सुधार है।

जानकारी के अनुसार, कंप्लीट हार्ट ब्लॉक और राइट आर्टरी ब्लॉक के चलते दीपक प्रकाश को हार्ट अटैक आया था। इस कारण उनकी दिल की धड़कन धीमी हो गई और वह बेहोश हो गए थे। उसी हालत में प्रकाश को रिम्स लाया गया था जहां कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशलिटी विभाग में इलाज किया जा रहा है। इस खबर की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्ययमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रिम्स निदेशक से बात कर दीपक प्रकाश के स्वास्थ्य बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने प्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर चिंता जताई है। पूर्व सीएम ने बताया कि दीपक प्रकाश का ऑपरेशन चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static