ढुल्लू महतो के मामले में सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस: दीपक प्रकाश

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 10:52 AM (IST)

 

रांचीः झारखंड में भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर ही भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को फंसाया और परेशान किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधिकारी सरकार की कठपुतली बने हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों को अपनी संवैधानिक मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महतो के मामले में पुलिस सरकार के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को जानबूझकर रोज-रोज परेशान किया जा रहा है।

वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी ऐसे अधिकारियों को चिह्नित कर रही है जो सरकार के इशारे पर कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी अगर अपनी मर्यादा का उल्लंघन करना बंद नहीं करेंगे तो भाजपा उनके खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।

Nitika