झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP

punjabkesari.in Thursday, Jul 18, 2019 - 01:32 PM (IST)

रांची: लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल इसी साल समाप्त होना है। इसलिए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तीनों राज्यों में अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना शुरू कर दिया है।

13-14 जुलाई को बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की झारखंड यात्रा के दौरान इस विषय पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड यात्रा के दौरान नड्डा ने प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई नरेंद्र मोदी की सरकार के बाद इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में भी बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी।

 

 

Edited By

Jagdev Singh