BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह पहुंचे रांची, राज्य में 15 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 04:41 PM (IST)

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान सोमवार को रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनके स्‍वागत के लिए भारी संख्‍या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्‍यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्‍वागत किया। कार्यकर्ताओं के शोर के बीच शिवराज सिंह पार्टी मुख्‍यालय के लिए रवाना हो गए।

वहीं देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का तमगा हासिल करने वाली बीजेपी ने संगठन को और विस्तार देते हुए अपने सदस्यों की संख्या में 20 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस क्रम में झारखंड में भी 6 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है। शिवराज सिंह सदस्यता अभियान की तैयारियों के सिलसिले में ही रांची पहुंचे हैं। यहां वे प्रदेश पदाधिकारियों, जिला सदस्यता प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रमंडल प्रभारी, सांसद-विधायक, आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष मोर्चा के सदस्यता प्रभारी सह प्रभारी के साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान की तैयारियों पर विस्तृत विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन साल बाद चलने वाले सदस्यता अभियान में 20 प्रतिशत सदस्यों की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इस लिहाज से झारखंड में यह लक्ष्य 5 से 7 लाख के बीच ठहरता है, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि 15 लाख सदस्य बनाए जाएं। हम 15 लाख नए सदस्य बनाने को ही लक्ष्य मानकर आगे बढ़ेंगे। इसके लिए 6 जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि बीजेपी के सदस्यता अभियान को एक बार फिर पूरे देश में शुरू करेंगे। वहीं 6 जुलाई से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होगा 11 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। बीजेपी समाज के किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ेगी, चाहे वह पिछड़ा हो अति पिछड़ा हो या महिला, वकील डॉक्टर को भी हो किसी को नहीं छोड़ेंगे। पूरे देश में 10 लाख का बूथ हैं। सभी बूथों पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बीजेपी ने सदस्यता अभियान के लिए रणनीति बनाई है, रणनीति तीन चरणों में होगी।

मिस्ड कॉल के साथ उनका भौतिक सत्यापन करके सदस्य बनाएंगे। सभी बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि पर स्टाल लगाया जाएगा। सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर है। 8980808080 इस नंबर मिस्ड कॉल देकर आप भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। बीजेपी 6 जुलाई से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। जो कि 11 अगस्त तक चलेगा।

Jagdev Singh