केन्द्र की उपलब्धियों को नए तरीके से जनता के बीच ले जाएगी BJP: दीपक प्रकाश

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 12:10 PM (IST)

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को पार्टी नए तरीके से जनता के बीच लेकर जाएगी।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश ने कहा कि 30 मई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण हो रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार ने एक साल में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जिसका देश का जन मानस लंबे समय से इंतजार कर रहा था।

वहीं धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना, सीएए कानून से शरणार्थियों को अधिकार प्रदान करना जैसे निर्णय ने भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रीय एकात्मता को और मजबूत किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static