झारखंड में राज्यसभा की दोनों सीटों पर भाजपा की जीत पक्की

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 11:02 AM (IST)

रांचीः झारखंड भाजपा के प्रवक्ता दीनदयाल बर्णवाल ने कहा कि राज्य से राज्यसभा की दोनों सीट पर पार्टी का जीतना लगभग तय है।

बर्णवाल ने कहा कि भाजपा और गठबंधन के अन्तर्गत हमारे सभी विधायक के साथ ही दूसरी पार्टी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, जो राष्ट्रहित और झारखंड के विकास पुरुष मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यों को देखते हुए भाजपा उम्मीदवार को वोट देकर राज्यसभा भेजेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि विपक्षी एकता मतदान की तिथि आते-आते छिन्न-भिन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल, दल नहीं बल्कि दलदल हैं।

झारखंड को बदनाम करने के लिए झामुमो और कांग्रेस ने इतिहास रचा है। आपस में भी दोनों दल एक-दूसरे को धोखा देने वाले दल हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के समीर उरांव और प्रदीप संथालिया का विजयी होना तय है।