त्रिपुरा में मोदी और शाह की मेहनत से भाजपा को मिली जीत: अर्जुन मुंडा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 06, 2018 - 11:00 AM (IST)

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने त्रिपुरा में भाजपा की विजय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की कड़ी मेहनत कारण यह जीत हासिल हुई है।

मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री और शाह की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि भाजपा ने 25 साल पुरानी वामपंथी सरकार को त्रिपुरा से उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की जनता पिछली सरकार से प्रभावित थी। देश के लगभग सभी राज्यों में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतनमान मिल रहा है जबकि त्रिपुरा सरकार वहां चौथा वेतनमान ही दे रही है।

भाजपा की नई सरकार वहां सुसाशन लाएगी और वहां चल रही राष्ट्रविरोधी ताकतों को नष्ट करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने नागालैंड में भी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर भाजपा नेतृत्व को बधाई दी है। बता कि कि मुंडा भी त्रिपुरा में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने गए थे।