BJP कार्यकर्ता ने सांसद निशिकांत दुबे के पैर धोकर पिया पानी, फेसबुक पर पोस्ट की फोटो

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:27 PM (IST)

रांचीः झारखंड के गोड्‌डा जिले से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा फेसबुक पर पोस्ट की एक तस्वीर की खूब आलोचना हो रही है। इस तस्वीर में एक बीजेपी कार्यकर्ता उनके पांव धोकर उस पानी को पी रहा है। एक सार्वजनिक स्थल पर हुए इस तरह की घटना पर काफी हैरानी जताई जा रही है कि किसी ने रोका तक नहीं उल्टा सांसद ने इस फोटो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया।

मामले में सफाई देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि अपनी खुशी से पार्टी कार्यकर्ता उनके पांव धो रहा है और इसमें क्या अलग कर दिया गया। उन्होंने झारखंड की संस्कृति के बारे में बताते हुए कहा कि यहां अतिथि का आदर एेसे ही होता है। इसको लेकर बेकार में राजनीति की जा रही है। साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या उन्होंने पैर नहीं धोए थे।

बता दें कि, निशिकांत दुबे रविवार को कनभारा पुल के शिलान्यास के मौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं सांसद के सम्मान में कसीदे पढ़ते हुए बीजेपी कार्यकर्ता पंकज साह ने कहा कि पुल का शिलान्यास कर उन्होंने बहुत बड़ा उपकार किया है। इससे उनके पांव धोकर पीने का मन कर रहा है।

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static