देश के अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही डबल इंजन की सरकारः उमंग सिंघार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 01:05 PM (IST)

बोकारोः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा की प्रचार रैली के बाद अब कांग्रेस ने भी जोर शोर से प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। जन आक्रोश रैली में झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार ने रघुवर सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में शिक्षा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दे हैं, लेकिन इन मुद्दों से भटकाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है।

बता दें कि जन आक्रोश रैली का आयोजन बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में किया गया था। इस रैली में प्रदेश प्रभारी आर पीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उंराव के अलावा प्रदेश व जिला स्तर के पदाधकारी समेत छह जिले बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा और धनबाद के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। साथ ही कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर. पी. एन. सिंह ने कहा कि सीएम आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन किसका आर्शीवाद लेने के लिए, जनता के लिए तो कुछ किया नहीं। उनका कहना है कि भ्रष्टाचारियों का कोई खास है, तो वे रघुवर दास हैं।  

Ajay kumar