बोकारो: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:53 PM (IST)

बोकारो: राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है। जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह हुई। झरिया और चंदनकियारी के बीच गलगलटांड़ के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चंदनकियारी के आमडीहा से एक परिवार ट्रैक्टर में सवार होकर पुरुलिया जा रहा था। परिवार को पुरुलिया के किसी मंदिर में पूजा करनी थी।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की स्पीड बहुत ज्यादा थी और चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

prachi