बोकारोः महिला को अर्धनग्न घुमाने के मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 12:29 PM (IST)

बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में एक महिला को अर्धनग्न कर घुमाने के मामले में पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के चापी गांव निवासी एक महिला पर चरित्रहीनता आरोप लगाकर उसे अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया। इस मामले में तेजिया देवी उर्फ तेजनी देवी, सुनीता देवी, मखनी देवी, रश्मि देवी और पार्वती देवी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं को रविवार को जेल भेज दिया गया।

बता दें कि, बेरमो अनुमंडल अंतर्गत तेनुघाट ओपीक्षेत्र में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय महिला को पहले तो चरित्रहीन का आरोप लगाते हुए घर से बाहर निकालकर चप्पलों से पीटा गया। जिसके बाद दोनों हाथ को रस्सी से बांधकर बाल काट दिए गए। तत्पश्चात कालिख पोतकर, चप्पलों की माला पहनाकर और अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया गया। वहीं इस मार्मिक घटना को खुद महिलाओं ने अंजाम दिया। इस दौरान पुरुष तमाशबीन बने रहे।

Edited By

Diksha kanojia