प्रेमी ने शक के चलते प्रेमिका को दी ऐसी मौत, तस्वीरें देखकर रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 06:45 PM (IST)

जमशेदपुर: राज्य में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम-प्रसंग के चलते  युवती की उसके प्रेमी ने गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार घटना टाटानगर स्टेशन के पार्किंग गेट के पास की है, जहां पर लावारिस मिले सूटकेस से पुलिस को युवती का शव मिला है। युवती की पहचान चयनिका कुमारी के रूप में हुई जो कि कदमा अशोक पथ के मारिया अपार्टमेंट के सी-2 की रहने वाली थी। युवती आदित्यपुर स्थित मेडिट्रिना अस्पताल में मैनेजर ऑपरेशन के पद पर काम करती थी। 

आरोपी ने इस घटना को अंजाम शक के चलते दिया। प्रेमी को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम करने लगी है। इस बात को लेकर दोनों का झगड़ा काफी ज्यादा बढ़ गया। चयनिका की हत्या उसके प्रेमी डॉ मिर्जा रफीक हक ने सूटकेस में लॉक लगाने वाला चेन से गला घोंट कर की दी। हत्या करने के बाद वह उसे कमरे में छोड़ कर सूटकेस खरीद कर लाया और चयनिका के हाथ पैर मोड़ कर उसे सूटकेस में बंद कर स्टेशन के इन गेट के पास छोड़ गया। 

आरोपी डॉ मिर्जा कोलकाता के बीएम बिड़ला अस्पताल में डॉक्टर है। उसका चयनिका के साथ 3 वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमी को बिष्टुपुर के जिंजर होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा दिया है तथा मामले की जानकारी चयनिका के पिता अरुण कुमार को दे दी गई है।