जमशेदपुर में अवैध बने आलीशान मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

punjabkesari.in Friday, Nov 16, 2018 - 05:46 PM (IST)

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में प्रशासन और लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला बिरसानगर क्षेत्र का है। जहां अवैध बने कई घरों को तोड़ने के लिए पुलिस भारी दल बल के साथ पहुंची थी। पुलिस ने कार्रवाई का विरोध कर रहे घर के मालिकों पर जमकर बल प्रयोग किया और लाठियां भांजी।

प्रशासन के बुलडोजर ने जब स्थानीय लोगों के आलीशान बने घरों को तोड़ना शुरू किया तो वे भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों को पकड़कर उनके घरों से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने पहले ही घरों को खाली करने का नोटिस दे दिया था। मगर लोगों ने प्रशासन द्वारा दिए नोटिस को महत्त्व ही नहीं दिया जिसके बाद पुलिस को यह कदम उठाना पड़ा।

prachi