गिरिडीह के बंद घर में चोरों ने की सेंधमारी, 40 लाख के जेवरात और संपत्ति पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2019 - 12:56 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला गिरिडीह जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां धरियाडीह में चोरों ने दो दिनों से बंद पड़े एक घर में सेंधमारी कर लगभग 40 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है। वहीं यह घटना नगर थाना के पास स्थित सुरेश परशुराम नाम के बुजुर्ग के घर में अंजाम दी गई है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुरेश अपनी पत्नी कौशल्या देवी के साथ घर में रहते हैं। इनकी तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बीते 6 अगस्त को सुरेश अपनी पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार से मिलने शहर से बाहर गए थे। वहीं 9 अगस्त को वे जब लौटे तो देखा कि उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद है। बाद में पड़ोसियों को बुलाया और छत के रास्ते ऊपर के गेट के पास गए तो पाया कि ऊपर का ग्रिल टूटा हुआ है। उसके बाद सीढ़ी के दरवाजा का एक हिस्सा उखड़ा हुआ है और इसी के सहारे चोर अंदर दाखिल हुए थे।

चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकद और जेवरात निकाल लिया। चोरों ने घर से 4.40 लाख नगद के अतिरिक्त जेवरात पर हाथ साफ किया है। सुरेश और उनकी पत्नी कौशल्या ने बताया कि उनके घर से नगदी के अतिरिक्त सोने के कंगन, सोने का 5 चेन, दो अगूंठी, चांदी के एक सौ बीस सिक्के, सोने के कान के टॉप्स, सोने के नाक की नथूनी समेत कई सोने और चांदी के जेवरात की चोरी हुई है।

घटना की सूचना के बाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच- पड़ताल में जुट गई है। तहकीकात में पुलिस ने पाया कि चोर छत से घर के अंदर घुसे थे। जिस दरवाजे के हिस्से को तोड़ा गया है वह काफी छोटा है। इसे देखने से यह लग रहा है कि किसी कम उम्र के बच्चे को घर के अंदर चोरी के लिए दाखिल कराया गया था। डीएसपी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चोरों ने 39 लाख 37 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। वहीं इस मामले में जांच- पड़ताल चल रही है, चोर जल्द पकड़े जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static