मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 03:58 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलोंं पर कैबिनेट की मुहर लगाई गई। कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलें निम्नलिखित हैं। 

- वित्तीय वर्ष 2018-19 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी की घाटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
- राज्यपाल सचिवालय, झारखंड के लिए स्थाई अग्रिम की राशि में बढ़ोतरी की स्वीकृति दी गई।
- सूचना प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग के अंतर्गत संचालित झारखंड इनोवेशन लैब का नाम बदलकर अटल इनोवेशन लैब किया गया। 
- नगर विकास और आवास विभाग के अंतर्गत रांची में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का नाम अटल कन्वेंशन सेंटर किया गया। 
- उच्च तकनीकी शिक्षा और कौशल विभाग के अंतर्गत जमशेदपुर के प्रोफेशनल कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी प्रोफेशनल कॉलेज किया गया। 
- स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पलामू चिकित्सा महाविद्यालय का नाम अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय किया गया। 
- झारखंड विधानसभा के भवन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। 
- रांची में अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति पार्क की स्थापना का निर्णय लिया गया।

Nitika