लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर RIMS के 35 डॉक्टरों पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 01:04 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के द्वारा जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के प्रयास मामले का अन्य सभी डॉक्टर थाने में विरोध जता रहे थे। इसी बीच लॉकडाउन के उल्लंघन मामले में रिम्स के 35 डॉक्टरों पर केस दर्ज कर लिया गया था। यह सभी डॉक्टर 2 दिन से थाने में जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर विरोध जता रहे थे।

जानकारी के अनुसार, सभी जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सहकर्मी के साथ हुई दुष्कर्म की कोशिश को लेकर 2 दिनों से आंदोलन किया। साथ ही आरोपी डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

वहीं प्रशासन ने 35 डॉक्टरों पर कार्रवाई करते हुए लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि पीड़िता रिम्स के एनेस्थीसिया विभाग की प्रथम वर्ष की छात्रा है। आरोपी डॉक्टर शहर के प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट का दामाद है। इसके अतिरिक्त पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static