कुरान बांटने का मामला: कोर्ट के फैसले पर ऋचा ने जताई खुशी, कहा- न्याय की हुई जीत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 07:11 PM (IST)

रांची: ऋचा पटेल को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप से कोर्ट ने राहत दी है। अब कोर्ट ने ऋचा पटेल से 5 कुरान की प्रतियां बांटने की शर्त हटा ली है। इससे पहले ऋचा को झारखंड के रांची के जिला अदालत ने धार्मिक काम करने की शर्त पर जमानत दी थी और उन्हें कुरान की 5 प्रतिलिपि बांटने के शर्त पर जमानत दी गई थी, लेकिन अब कोर्ट ने इस आदेश को बदल दिया है। कोर्ट के इस फैसले पर ऋचा ने खुशी जताई है और कहा है कि आखिरकार न्याय की जीत हुई है।

वहीं कोर्ट ने आईओ की प्रार्थना के बाद आदेश को बदलने का फैसला लिया है। कुरान की प्रतियां बांटने में आ रही व्यवहारिक परेशानियों के बाद आदेश को बदला गया। कोर्ट ने ऋचा भारती को कुरान की 5 प्रतिलिपि बांटने के शर्त पर जमानत दी थी। छात्रा को पहले पिठोरिया के अंजुमन इस्लामिया के समक्ष एक प्रतिलिपि देने को कहा गया था वहीं बाकी 4 रांची के किसी भी पुस्तकालय में 15 दिनों के अंदर देने के लिए कहा गया था।

वहीं इससे पहले फेसबुक पर इस्लाम धर्म के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पिठोरिया थाना ने ऋचा की गिरफतारी की थी। इसके बाद से ही उसकी रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। इस मामले में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Jagdev Singh

Recommended News

Related News

static