छठ महापर्वः भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए की गई घाटों की सजावट

punjabkesari.in Tuesday, Nov 13, 2018 - 01:41 PM (IST)

रांची: राज्य में लोगों की आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने लगातार काम कर शहर के 50 से अधिक घाटों को तैयार कर दिया है। सभी घाटों को सजाकर तैयार किया गया है। मंगलवार शाम को श्रद्धालू भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक छठ पूजा शांतिपूर्वक सफल कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी घाटों पर 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में भी सभी घाट सजाकर तैयार किए गए हैं। सफाई और पहुंच पथ की भी उचित व्यवस्था की गई है।

बता दें कि स्वयंसेवी संस्थाओं ने घाटों पर उत्तम व्यवस्था की है। खतरनाक घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। साकची के सुवर्णरेखा घाट, दोमुहानी और सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर के तालाब में साफ पानी भर दिया गया है। शहर के विभिन्न घाटों पर आठ लाख से अधिक लोग अर्घ्य देंगे।

prachi