मुख्यमंत्री ने स्टेट स्किल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 10:45 AM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में स्टेट स्किल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष एक साथ 25 हजार युवाओं को रोजगार के लिए पत्र दिए गए। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक पल था। 

25 हजार युवाओं को रोजगार के लिए दिए गए पत्र 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। यहां की युवा आबादी को हुनरमंद बनाकर हम विकास के पथ पर तेजी से बढ़ सकते हैं। ज्ञान आधारित युग में आज डिग्री केवल डिग्री के बल पर रोजगार नहीं मिल सकता है। उन्होंने कहा कि कम-पढ़ा लिखा हुआ व्यक्ति भी हुनरमंद हो, तो उसे अच्छा अवसर मिल सकता है। राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के बच्चों को थोड़ा भी प्रशिक्षण दिया जाए, तो वह पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा सकते हैं और इस सपने को पूरा करने में कौशल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

प्रतियोगिता में 36 बच्चें घोषित हुए विजयी 
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले इसकी महत्ता को पहचाना और कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया और राज्य सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उच्च, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 36 बच्चें विजयी घोषित हुए हैं। इन्हें पुरस्कार के साथ-साथ प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

Nitika