मुख्यमंत्री के नए प्रधान सचिव का जल्द होगा चुनाव, इन नामों पर हो रही चर्चा

punjabkesari.in Friday, Jan 19, 2018 - 05:50 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के नए प्रधान सचिव का चुनाव होना है। इसके लिए राजनीति में लगातार बयानबाजी हो रही है। मुख्यमंत्री के वर्तमान प्रधान सचिव संजय कुमार अपने पदभार को 21 जनवरी को छोड़ कर वापिस बिहार चले जाएंगे।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इसके लिए ग्रामीण विकास सचिव अविनाश कुमार और उच्च शिक्षा सचिव अजय सिंह का नाम सूची में पाया जा रहा है। इसके साथ-साथ ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रधान सचिव का पद किसी भी अधिकारी को नहीं दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के सचिव सुनील बर्णवाल कोे ही प्रमुख सचिव का पदभार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सचिव रहते हुए वह सचिवालय का सारा काम देखेंगे।