बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पंचायत का किया निर्माण

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 06:14 PM (IST)

रांचीः देश में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था होने के बावजूद भी कई ऐसे राज्य है, जिन में सामाजिक कुरीतियां पाई जाती है। देश में आज भी गरीबी, बेरोजगारी जैसी बुराईयां विराजमान है। झारखंड में भी छोटे-छोटे कस्बों में बच्चों पर अत्याचार किया जा रहा है। पिछड़े गांवों के बच्चों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।

कोडरमा के ग्रामीण क्षेत्रों में बाल मजदूरी, बाल विवाह जैसी समस्या के समाधान के लिए बाल पंचायत का निर्माण किया गया है। इस पंचायत के द्वारा जिन गरीब बच्चों को बाल अधिकारों से वंचित रखा जाता है, उन बच्चों को इस पंचायत के गठन द्वारा न्याय दिलाया जाएगा। इसमें बच्चों को बाल मजदूरी और बाल विवाह के खिलाफ जागरुक किया जा रहा है। गांवों में जो बच्चे बाल मजदूरी और बाल विवाह के शिकार हो रहें हैं, उन बच्चों को इन समस्याओं से छुटकारा दिलवाया जा रहा है।

इस पंचायत की खास बात यह है कि न्याय भी बच्चे एक साथ मिलकर करते हैं। उन्होंने इन समस्याओं के निपटारे के लिए कई प्रकार के समाधान निकाले हैं। बच्चों ने मिलकर अभी तक 20 गांवों में पंचायत बना ली है। इसके साथ-साथ बच्चे बहुत उत्साह के साथ इन समस्याओं को दूर करने में लगे हुए है।