झारखंड विस चुनावः सुदेश महतो का दावा- सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है आजसू

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 02:19 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मतदान जारी है। इस दौरान ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।

इस दौरान आजसू सुप्रीमो ने चुनावों में आजसू को स्पष्ट बहुमत मिलने का दावा किया है। साथ ही सुदेश महतो ने कहा कि आजसू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली है। इस बार के चुनाव में सिल्ली सीट पर सुदेश महतो की साख दांव पर है। सुदेश महतो को इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में रांची सीट पर हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत 17 सीटोें पर तीसरे चरण के मतदान जारी हैं। 1 बजे तक करीब 45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इन चुनावों में कई दिग्गजों के साथ 309 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static