लोहरदगा में NRC के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प, इलाके में धारा 144 लागू

punjabkesari.in Thursday, Jan 23, 2020 - 05:37 PM (IST)

लोहरदगा: देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन जारी है। झारखंड के लोहरदगा में एनआरसी समर्थक और विरोधियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद इलाके में 144 लागू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के लोहरदगा शहर के अमलाटोली का है जहां एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान समर्थकों और विरोधियों के बीच विवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते झड़प में तबदील हो गया।

इस दौरान दोनों ओर से पत्थर और पेट्रोल बम चलें। इसके साथ कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। इलाके में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

prachi