CM ने रामगढ़ सीट से BJP प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनावी प्रचार, कांग्रेस पर भी कसा तंज

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 04:37 PM (IST)

रामगढ़ः झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रामगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने तीसरे चरण के चुनाव में जनता से अधिक मात्रा में वोट देने अपील की। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
PunjabKesari

कांग्रेस ने किया झारखंड के साथ धोखा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने झारखंड के साथ जो धोखा किया है। वो यह राज्य कभी भूल नहीं सकता। जिस कोयले से झारखंड का विकास होना था, जो प्लांट झारखंड में लगने चाहिए थे जो उनके शासन काल में लगे ही नहीं। इसी के साथ दास ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। उन्होंने कहा कि हमारे 5 साल में रामगढ़ ने तेजी से विकास किया है। मां छिन्नमस्तिके मंदिर में नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भाजपा सरकार वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर इसे विकसित करेगी।
PunjabKesari

सीएम ने की भाजपा के संकल्पों की चर्चा

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में 2 चरण के मतदान ने संदेश दिया है कि झारखण्ड ने फिर एक बार मोदी जी का साथ चुना है, भाजपा को आशीर्वाद दिया है। 12 दिसंबर को रामगढ़ भी यही संदेश देगा। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा का संकल्प है कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। पिछड़ों को जनसंख्या के आधार पर उचित आरक्षण मिलेगा। हर गरीब परिवार के एक सदस्य को रोजगार/स्वरोजगार मिलेगा। भाजपा सरकार बेटियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा देगी। 20 लाख युवाओं को कौशल विकास ट्रेनिंग देकर नौकरी योग्य बनाएगी। झारखण्ड में घुसपैठ खत्म करेंगे, NRC लागू करेंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static