मुख्यमंत्री ने रांची में राष्ट्रपिता के बलिदाल दिवस पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Tuesday, Jan 30, 2018 - 11:49 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को रांची में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बापू के सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर हमें झारखंड को एक समृद्ध राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि बापू ने हमें स्वशासन और सुशासन का संदेश दिया है।

रघुवर दास ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गरीबों की बुनियादी समस्याओं का हल होना चाहिए, इसके लिए सुशासन जरुरी है। सीएम ने कहा कि इसके लिए ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबका सपना एक खुशहाल और समृद्ध झारखंड बनाना है।