CM रघुवर दास ने BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 01:41 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि 'अरुण जेटली जी के निधन से दुखी हूं। आज भारतीय जनता पार्टी ने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को खो दिया। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।'
 

Edited By

Jagdev Singh