महाराष्ट्र के यवतमाल सड़क हादसे में शामिल थे झारखंड के 4 श्रमिक, CM हेमंत ने जताया शोक

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2020 - 04:28 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने महाराष्ट्र के यवतमाल में मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में प्रदेश के 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, सोरेन ने यवतमाल हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने घायलों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से घायलों की हरसंभव मदद के लिए आग्रह किया है। साथ ही राज्य को-ऑर्डिनेटर को निदेश दिया कि घायल लोगों की मदद और उनकी झारखण्ड वापसी के लिए सोलापुर प्रशासन से संपर्क स्थापित करें।

बता दें कि सोलापुर से महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस झारखंड के मजदूरों को लेकर आ रही थी। इसी दौरान यवतमाल में डंपर ने पीछे से बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static