मुख्यमंत्री और पूर्व CM ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Monday, Nov 12, 2018 - 02:02 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंत कुमार के रूप में देश ने एक अमूल्य रत्न खो दिया है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। सीएम ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए वह हमेशा तैयार रहते थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी अनंत कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार भाजपा के सच्चे सेवक थे। पूर्व सीएम ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का रविवार को 2 बजे बेंगलुरू के शंकरा अस्पताल में निधन हो गया। अनंत कुमार काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और कुछ समय पहले ही अमेरिका से इलाज करवाकर देश लौटे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static