रघुवर दास ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Mar 02, 2018 - 09:53 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्त जनता को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर भेदभाव मिटाकर अपने जीवन में प्रेम और सद्भाव का रंग घोलें। सीएम ने कहा कि आप सभी से अपील है कि शांति और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि इस होलिका दहन पर संकल्प लें कि हम सामाजिक बुराइयों को खत्म करने में अपनी भागीदारी अवश्य निभाएंगे। उन्होंने कहा कि होलिका दहन का यह दिन बुराइयों को अग्नि में जलाकर भस्म करने का दिन है।