CM ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 04:33 PM (IST)

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 131वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर में महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंह संस्थान में संस्था द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम रघुवर दास सहित संस्था के संरक्षक एवं धनबाद के सांसद पीएन सिंह मौजूद थे। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सिंह हमारे लिए एक आदर्श हैं और हमें उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।

सरकार उनके द्वारा बताए मार्ग पर चलकर 2021 तक राज्य से गरीबी को मिटा देगी। 131 साल के बाद भी जनता उन्हें भूल नहीं पाई है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 3 लाख रुपए का अनुदान श्रीकृष्ण सिंह संस्था को पुस्तक निकालने के लिए दिए जाएंगे।