मुख्यमंत्री ने 2645 नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों को वितरण किए नियुक्ति पत्र

punjabkesari.in Sunday, Aug 05, 2018 - 11:43 AM (IST)

रांचीः झारखंड मंत्रालय में शुक्रवार को पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक पुलिस विभाग में 11451 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें पुलिस अवर निरीक्षक, वायरलेस अॉपरेटर और सहायक पुलिस सहित पुलिस उपाधीक्षक के पद शामिल हैं। सीएम ने कहा कि आज 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि 2645 पदों में से 83 प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के निवासियों की है। इसके साथ ही अन्य 17 प्रतिशत बाहरी राज्यों से हैं लेकिन वह भी झारखंड में पिछली 3 पीढ़ियों से रह रहें हैं। 

सीएम ने कहा कि अधिकत्तर नियुक्तियां झारखंड के लोगों की ही हुई हैं। नवनियुक्त 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों में 223 महिलाएं हैं। उन्होंने महिलाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में सबसे आगे है। इसके साथ ही वह देश का नाम रोशन कर रही हैं। रघुवर दास ने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के साथ ही सरकार ने नियुक्तियों पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी नियुक्तियां की जाएंगी। 

Nitika