झारखंड विधानसभा का विशेष सत्रः CM हेमंत सोरेन ने छोड़ी दुमका सीट, पत्नी लड़ सकती हैं चुनाव

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 12:34 PM (IST)

रांचीः पंचम झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं उन्होंने दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया है जिसके चलते अब दुमका सीट पर छह महीने के अंदर उपचुनाव होगा।

माना जा रहा है कि दुमका सीट से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं। पिछले महीने हेमंत सोरेन ने दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, चंपई सोरेन, रणधीर सिंह, अमित यादव, अमित मंडल, प्रदीप यादव, उमाश्‍ंकर अकेला, कमलेश सिंह, राजेंद्र सिंह समेत कई विधायकों ने सत्र के पहले दिन शपथ ली।

रविवार को पंचम झारखंड विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ जो 8 जनवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई। शपथ दिलाने के लिए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को प्रोटेम अध्यक्ष बनाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static