CM प्रोबेशनर सिविल जजों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2018 - 01:09 PM (IST)

डोरंडा: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को डोरंडा के न्यायिक सेवा में सिविल जज प्रशिक्षु के पद पर नियुक्ति पत्र के वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 प्रोबेशनर सिविल जजों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त जजों को बधाई देते हुए कहा कि नए जजों का न्यायपालिका परिसर में स्वागत है। उन्होंने कहा कि न्याय पर भारत की जनता को अटूट विश्वास है। यह विश्वास लोकतंत्र में कायम रहे, यह न्यायपालिका की जिम्मेदारी है।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार धीरे-धीरे न्यायपालिका में नियुक्तियों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 40 नए जजों में 32 जज हमारे झारखण्ड के हैं, जो कि राज्य के लिए गर्व की बात है। रघुवर दासमे कहा आशा है कि सभी नए जज पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और निष्पक्ष रूप से गरीबों और पिछड़ों के उत्थान के लिए काम करेंगे।