हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल

punjabkesari.in Sunday, Dec 29, 2019 - 01:15 PM (IST)

रांची/नई दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़े-बड़े उद्योगपतियों सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम केजरीवाल की जगह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। वहीं रविवार को झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में नई सरकार का गठन हो जाएगा। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के लिए वीवीआईपी को अलावा करीब 5 हजार आम लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह में हिस्सा लेने वालों के लिए पास में व्यवस्था की गई है।

बता दें कि इस समारोह को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस, राकांपा, सपा एवं बसपा के नेताओं के अतिरिक्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।
  

Ajay kumar