CM ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के साथ की बैठक, रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2017 - 12:51 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी के साथ राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं के संबंध में बैठक की। सीएम ने कहा कि झारखंड भारतीय रेल को काफी राजस्व देता है, लेकिन उसके मुकाबले में राज्य को सुविधा नहीं मिल पा रही है। न तो डिब्बे अच्छे हैं और न ही सुविधाएं अच्छी हैं। इसमें सुधार होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि झारखंड में रेलवे के तीन जोन पड़ते हैं जिसके कारण काम की गति धीमी है। राज्य में चल रहे रेलवे से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के लिए यहां जोनल कार्यालय खोलना जरूरी है। उन्होंने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को सलाह देते हुए कहा कि जब तक जोनल कार्यालय नहीं खुल जाता है, तब तक किसी वरीय अधिकारी को नोडल अधिकारी बना कर रांची में पदास्थापित करें।