जमशेदपुर में CM रघुवर दास ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 04:16 PM (IST)
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। जहां वे घंटों भगवान कृष्ण द्वारा कंस वध और स्कूली छात्रों का नाच गाना व भजन भाव में डूबे रहे। वहीं रघुवर दास और बीजेपी नेताओं ने प्रतिभागियों के बीच ईनाम भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री रघुवर दास हवाई यात्रा से जमशेदपुर एयरपोर्ट पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने बहुत ही गर्म जोशी से फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीं इसके बाद वे सीधा सूर्य मंदिर पहुंचे।
इसके बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाउन हॉल में प्रति वर्ष की भांति भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हुए और भगवान की लीला के पाठ का आनंद उठाया।